- Hindi News
- खकनार में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में लिए निर्णय
खकनार में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में लिए निर्णय
भास्कर संवाददाता - खकनार
समाज के उत्थान के लिए एकजुट होना जरूरी है। एकता में ताकत होती है। यह ताकत समाज के विकास के लिए लगाएं। ब्राह्मण समाज को आरक्षण के लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिला, तहसील स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। आरक्षण के लिए मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह कराकर शासन की योजनाओं का लाभ लें। भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर समाजजन को एक जगह एकत्रित होना है। मंगलवार को खकनार में हुई अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वशिष्ट दुबे ने यह बात कही। परशुराम जयंती को लेकर समाजजन की बैठक हुई। इसमें जयंती की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। तय हुआ कि खकनार में हर्षोल्लास से भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने की
समाजजन ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने की। इस दौरान भगवान पाठक, गजानन पाठक, सुनील मिश्रा, डॉ. सागर दुबे, रविंद्र पाठक, सचिन बर्वे, बंटी शुक्ला, सेजदर शुक्ला, सुशील मिश्रा, अमृतलाल शुक्ला, रोहित कौशिक सहित कई समाजजन मौजूद थे।
तहसील, जिला स्तर पर होगा ब्राह्मण समाज की समितियों का गठन