- Hindi News
- सीएमओ नहीं दे रहे पीआईसी सदस्य पार्षदों को जानकारी
सीएमओ नहीं दे रहे पीआईसी सदस्य-पार्षदों को जानकारी
पीआईसी सदस्य सुजीत पाटील, विष्णुदत्त वर्मा और लता दवे ने बताया सीएमओ ने बिना पूर्व सूचना के ३० जनवरी को पीआईसी की बैठक रखी है। इसकी सूचना भी पूर्वानुसार बिना एजेंडे के पहुंचाई जा रही है। इस रवैए से हमें बैठक में होने वाली चर्चा के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाती। ३१ दिसंबर २०१३ को सीएमओ ने २४ पार्षदों को विकास कार्यों पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। इस पर सभी पार्षद खफा है।
पीआईसी बैठक की तीन
दिन पहले दी सूचना
ञ्चमुख्यमंत्री-कलेक्टर को भी भेजी शिकायत
भास्कर संवाददाता - नेपानगर
नगर पालिका सीएमओ धीरेंद्र सिकरवार की कार्यप्रणाली को लेकर वार्ड क्रमांक २४ के भाजपा पार्षद सुजीत पाटील ने कलेक्टर आशुतोष अवस्थी से शिकायत की है। श्री पाटील ने बताया सीएमओ के कार्यकाल में पीआईसी की बैठक १४ और साधारण सभा की बैठक २७ अगस्त को हुई। इसके अलावा ४ और २४ सितंबर की बैठक में भी लिए गए निर्णय और आदेश के परिपालन-प्रोसेडिंग की जानकारी आज तक पीआईसी सदस्य और पार्षदों को नहीं दी गई। पार्षदों द्वारा कई बार फोटोकॉपी मांगने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा सीएमओ की लापरवाही से पार्षदों को निर्माण कार्यों की जानकारी नहीं मिल रही है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, नगरीय प्रशासन मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री को भी भेजी गई है।