पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोरलेन में रोड़ा बन रहे मकानों की सूची मांगी

फोरलेन में रोड़ा बन रहे मकानों की सूची मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
: कलेक्टर और एमपीआरडीसी अफसरों की बैठक हुई
भास्कर संवाददाता - खंडवा
इंदिरा चौक से चीराखदान के आगे तक बनने वाले फोरलेन में रोड़ा बन रहे मकानों की सूची कलेक्टर ने मांगी है। इसमें मंदिर सहित उन लोगों के नाम मांगे हैं, जिनके मकान फोरलेन बनाने में आ रहे हैं। यह सूची अगले कुछ दिन में देनी है।
सबसे ज्यादा समस्या इंदिरा चौक से एक किलोमीटर सड़क में है। इसमें सबसे ज्यादा अतिक्रमण हैं। ५ मंदिर व मकान आ रहे हैं। इसके अलावा रामनगर का भैरव मंदिर सड़क पर ही है। मंदिरों को शिफ्ट करने व वैध मकानों का मुआवजा देकर हटाने की योजना प्रशासन की है। फोरलेन बनाने में आ रही परेशानियों को हल कराने के लिए बुधवार को एमपीआरडीसी के अफसर खंडवा आए। इन्होंने कलेक्टर नीरज दुबे के साथ बैठकर चर्चा की। समस्याओं को दूर कराने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। बैठक में कलेक्टर ने सूची देने को कहा है। सूची मिलने के बाद अफसर संबंधित लोगों से मिलेंगे उन्हें तैयार करेंगे। एमपीआरडीसी के अफसरों के मुताबिक यदि अभी फोरलेन नहीं बन पाता है तो फिर भविष्य में कभी नहीं बन पाएगा। अतिक्रमण कम है। इसे हटाने में ज्यादा समस्या नहीं आएगी। प्रशासन सहयोग करे तो अतिक्रमण हटाकर फोरलेन बनाया जा सकता है। एक अन्य विकल्प स्थान मिलने पर फोरलेन व स्थान न मिलने पर टू लेन का है।