पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2023 तक नर्मदा का पानी नहीं लिया तो गुजरात करेगा उपयोग

2023 तक नर्मदा का पानी नहीं लिया तो गुजरात करेगा उपयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चकिल्लौद के डूब प्रभावितों की समस्याएं भी बताई
भास्कर संवाददाता - करोली
इंदिरा सागर परियोजना से प्रभावित किल्लौद ((बलड़ी)) ब्लाक के डूब प्रभावितों की समस्याओं और संपूर्ण जिले को सिंचित करने की मांग को लेकर एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री से मिला। नेतृत्व भाजपा प्रदेश महामंत्री नंदकुमारसिंह चौहान ने किया। मांधाता विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर, पूर्व कांग्रेस विधायक ठा. राजनारायणसिंह सहित 40 प्रभावित प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।
जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया 2023 तक नर्मदा का पानी मध्यप्रदेश में उपयोग नहीं हुआ तो गुजरात इसका लाभ उठाएगा। इसलिए नर्मदा घाटी विकास विभाग किल्लौद ब्लाक में उद्वहन सिंचाई की यूनिट-2 शुरू कर 20 हजार हेक्टेयर में सिंचाई की जा सकती है। पुनर्वास नीति 1987 की कंडिका तीन ((2)) ’’स’’ में इस क्षेत्र को पात्रता आती है। ((पुनासा लिफ्ट को भी केंद्रीय जल आयोग एवं प्लानिंग कमीशन से इसी कंडिका के अंतर्गत मंजूरी मिली थी))। अत: इस क्षेत्र का सर्वे शीघ्र शुरू कराया जाए।



किल्लौद ब्लाक के गांव सिंचाई से वंचित

मांधाता विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर ने मुख्यमंत्री को बताया मेरी विधानसभा के पुनासा क्षेत्र में उद्वहन सिंचाई योजना का लाभ सभी गांवों को मिल रहा है, लेकिन किल्लौद ब्लाक इससे वंचित है। ब्लाक के देवपुर-मालूद से पानी लिफ्ट कर किल्लौद तथा हरसूद क्षेत्र की 20 हजार हेक्टेयर जमीन सिंचित की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने इस पर गंभीरता से विचार का आश्वासन दिया है।