कर्मचारियों ने की जनपद सीईओ की शिकायत
भास्कर संवाददाता - कसरावद
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश शाक्य पर कर्मचारियों ने दुव्र्यवहार एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। बुधवार को कार्यालय के कर्मचारियों ने कलेक्टर एवं एसपी के नाम पत्र लिखा है। इसी के साथ शिकायत की प्रतिलिपि जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सीईओ जिला पंचायत को भी की है। पत्र में अनिल सोनी, बाबूलाल वर्मा, रामकरण, अजय चतुर्वेदी सहित अन्य कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किए हैं। जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने पत्र में बताया सीईओ शाक्य की कार्यप्रणाली बेहद गंभीर एवं आपत्तिजनक रही है। वे कर्मचारियों से दुव्र्यवहार करते हैं। कर्मचारियों को अपशब्द कहने के साथ ही सस्पेंड करने की धमकी दी जाती है। उधर, सीईओ ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
कर्मचारियों ने कहा श्री शाक्य कार्यालय में आते ही नहीं हैं और आते भी हैं तो महीने में एक या बार शाम के समय आते हैं। रात के 9 बजे से 10 बजे तक मीटिंग लेते रहते हैं। आफिस का काम घर से ही कर्मचारियों को बुलवाकर करते हैं। कर्मचारियों ने बताया श्री शाक्य के व्यवहार से कार्यालय के सभी कर्मचारी मानसिक रूप से प्रताडि़त हैं। यदि कोई कर्मचारी प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या कर है तो इसके जिम्मेदार सीईओ शाक्य होंगे।
स्थानांतरण की मांग
प्रताडऩा से त्रस्त कर्मचारियों ने श्री शाक्य के स्थानांतरण की मांग की है। स्थानांतरण नहीं किए जाने पर स्वयं के स्थानांतरण की मांग की है। सभी कर्मचारी उनके व्यवहार से मानसिक रूप से प्रताडि़त है।
स्थानांतरण की मांग, कलेक्टर, एसपी सहित विधायक से लगाई गुहार