पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तरी हवाओं से लुढ़का रात का तापमान

उत्तरी हवाओं से लुढ़का रात का तापमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा ने शहर को अपने आगोश में ले लिया है। न्यूनतम तापमान ८.४ डिग्री रहा। इस सीजन का यह सबसे ठंडी रात है।
बुधवार को अधिकतम २९.१ डिग्री एवं न्यूनतम तापमान ८.४ डिग्री रहा। इसके एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम २७.१ डिग्री एवं न्यूनतम तापमान १०.० डिग्री था। यानी बुधवार को रात के तापमान १.६ डिग्री लुढ़क गया। जबकि दिन का तापमान २ डिग्री बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत से सर्द हवा आ रही है। अरब सागर से नमी आ रही है। इस कारण तापमान में गिरावट आ रही है। उनका मानना है 1 फरवरी तक न्यूनतम तापमान ६ डिग्री तक पहुंच सकता है।
अगले दो दिन और लुढ़केगा तापमान
॥उत्तर भारत से ठंडी हवा सीधे आ रही है। इसलिए ठंड का असर बढ़ गया है। अगले दो-तीन दिन में तापमान और लुढ़क सकता है।ø
-डॉ. डीपी दुबे, निदेशक,
मौसम विभाग, भोपाल