फसलों का निरीक्षण करने आया दल
ञ्चकिसानों को खेतों
के बारे में दी सलाह
भास्कर संवाददाता - बिस्टान
भगवानपुरा ब्लाक के गांवों में रबी सीजन में किसानों को न्यूट्रीफार्म पोषण आहार के लिए दिए गए गेहूं बीज की फसलों का सत्यापन कृषि कल्याण विभाग भोपाल के निरीक्षण दल ने किया।
उपसंचालक ((आत्मा)) धार के नरेंद्र रावत, सहायक संचालक कृषि आरएस पटेल, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एमआर पंवार ने ब्लाक के बन्हेर, अनकवाड़ी, बाड़ी खुर्द, मोहना, बहादरपुरा गांव के करीब 300 किसानों के चुने हुए खेतों में पहुंचकर चना एवं गेहूं फसलों का जायजा लिया। बन्हेर के किसान ध्यानू किशन भील की गेहूं फसल देख किसान से जानकारी ली। किसान ने बताया उसे जिंक सल्फेट, खरपतवारनाशक दवाई एवं गेहूं बीज मिला है। श्री रावत ने किसान को बताया गेहूं फसल में जो तुर्रा निकल रहा है उसे काटने के पहले निकाल लें ताकि अच्छी बीज आगामी साल में काम आए।
अनकवाड़ी की ग्यारसीबाई नन्नू मंसारे के खेत में चना फसल का निरीक्षण कर सिंचाई नहीं करने की समझाइश दी। कहा मौसम में पर्याप्त ठंडक है। चार दिन पूर्व मावठा भी गिरा है। निरीक्षण दल में ब्लाक तकनीकी सलाहकार मोहन पाटीदार, कृषि विस्तार अधिकारी गजेंद्रसिंह सोलंकी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा एवं किसान भी उपस्थित थे।
निरीक्षण दल ने किसानों से जानकारी ली।
न्यूट्री फार्म योजना : चयनित 300 किसानों के लगाई है फसल