- Hindi News
- पहले दिन दो वार्डों में 90 हजार रुपए वसूला कर
पहले दिन दो वार्डों में 90 हजार रुपए वसूला कर
ञ्चनिवाली रोड पर दो दिन और लगाया जाएगा शिविर
भास्कर संवाददाता - सेंधवा
बकाया कर वसूली के लिए नगर पालिका ने बुधवार से शहर में शिविर की शुरुआत की। पहले दिन दो वार्डों के लोगों से 90 हजार रुपए कर वसूला गया। शहर के वार्ड 8 व 13 के करदाताओं के लिए निवाली रोड पर शिविर लगाया गया। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लोगों ने जलकर, संपत्तिकर, समेकित कर आदि बकाया करो का भुगतान किया। नगर पालिका के प्रभारी राजस्व निरीक्षक संजय महादाणे ने बताया शिविर में 16600 जलकर व 79700 संपत्तिकर मिलाकर कुल 96 हजार 300 रु. वसूला गया। शिविर में नपा के राजस्व विभाग के सदाशिव पाटील, बलिराम मंडलोई, राजेंद्र वर्मा, अशोक वर्मा, मनोज शर्मा, राजेश पंवार आदि उपस्थित थे। शिविर दो दिन और चलेगा। इसके बाद अन्य वार्ड में शिविर लगाया जाएगा।
निवाली रोड पर लगे शिविर में लोग बकाया कर जमा करने पहुंचे।