पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोलखेड़ा सरपंच ने सीएम से की सचिवों की शिकायत

गोलखेड़ा सरपंच ने सीएम से की सचिवों की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - नेपानगर
गोलखेड़ा पंचायत में विभिन्न योजनाओं के तहत फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकालने की शिकायत सरपंच ललिताबाई शिवलाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से की। पूर्व सचिव जितेंद्र ठाकुर और वर्तमान सचिव महेश अटवालकर ने रोजगार गारंटी, पंच परमेश्वर, बीआरजीएफ, मर्यादा अभियान योजना की राशि चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर कर निकली है। शिकायत की प्रतिलिपि जिला पंचायत सीईओ और नेपानगर एसडीएम को भी दी गई है। ललिताबाई ने बताया मेरे अनपढ़ होने का फायदा उठाकर दोनों सचिवों ने यह फर्जीवाड़ा किया है।
पूर्व सचिव जितेंद्र ठाकुर ने निर्माण कार्यों में कई अनियमितता बरती है। पंच परमेश्वर और बीआरजीएफ योजना में तुकईथड़ के ग्रामीणों के नाम राशि का भुगतान किया है। लेकिन यहां यह काम किए ही नहीं गए। मुख्यमंत्री आवास योजना में अपना घर योजना के तहत 45 हजार का भुगतान किया गया। लेकिन मकान कहीं नहीं बना। सचिव ने गोलखेड़ा पंचायत में करीब 44 लाख रुपए के कार्य होना बताए हैं। सरपंच ने जांच की मांग की है।
सरपंच ने वर्तमान सचिव महेश अटवालकर पर भी चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकालने का आरोप लगाया है। सरपंच ने बताया 30 सितंबर को अटवालकर ने पदभार ग्रहण किया था। उसके द्वारा रत्नापुर में सीसी रोड निर्माण के नाम पर भुगतान, पंचायत में टेबल, कुर्सी, गिट्टी, रेत खरीदी के भुगतान किए गए। पंच परमेश्वर में खाता क्रमांक 153 से सुभाष मुरलीधर के नाम से मुझे बिना बताए चेक
पर जाली हस्ताक्षर कर 26 दिसंबर को ढाई लाख रुपए निकाले गए। इसके बाद से सचिव पंचायत नहीं आया है।



> मामला फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकालने का