- Hindi News
- सेंट जोसेफ लेप्रोसी सेंटर में हुआ जनजागरुकता कार्यक्रम
सेंट जोसेफ लेप्रोसी सेंटर में हुआ जनजागरुकता कार्यक्रम
सनावद - समीप दसोड़ा में सेंट जोसेफ लेप्रोसी सेंटर सनावद के द्वारा विश्व कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनजागरुकता कार्यक्रम का आयेाजन हुआ। इसमें निमाड़ के लोकगीत गायक शिव गुप्ता ने निमाड़ी लोकगीतों के माध्यम से लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण एवं समाज से कुष्ठ रोग की गलत भ्रांतियों को दूर करने एवं कुष्ठ रोगियों के प्रति प्रेम का व्यवहार का संदेश दिया। श्री गुप्ता ने अपनी गायकी में हास्य लोक गीत भी प्रस्तुत किए। अध्यक्षता सरपंच ओमप्रकाश बिर्ला ने की। विशेष अतिथि जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. चंद्रजीव सांवले ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। संचालन मोहन बिरला ने किया। आभार सिस्टर ग्रेस ने माना।