- Hindi News
- : विजेता टीम को ट्राफी और 21000 रुपए का दिया पुरस्कार
: विजेता टीम को ट्राफी और 21000 रुपए का दिया पुरस्कार
भास्कर संवाददाता - बड़वाह
सिद्धिविनायक क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित बड़वाह प्रीमियर लीग के फायनल मुकाबले में बड़वाह चैलेंजर ने बडवाह इंडियंस को हराकर खिताब अपने नाम किया। इंडियंस के कप्तान नीलेश पछईया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और 20 ओवरों में केवल 89 रन ही बना पाए। चेलेंजर के बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर केवल 14 ओवरों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। चेलेंजर से सर्वाधिक रन जावेद खान ने 44 रन एवं संदीप कोठिया ने 39 रन बनाए। मेन ऑफ़ दी मैच जावेद खान रहे। टूर्नामेंट के समापन के दौरान आमंत्रित अतिथि सौभागचंद सुराणा, प्रो. डॉ. आरके योद्दा एवं प्रो. पेंढारकर ने विजेता टीम चैलेंजर के खिलाडियों को ट्राफी एवं 21000 रुपए का पुरस्कार दिया। इसी के साथ उपविजेता इंडियंस को 11 हजार रुपए नगद राशि भेंट की। मैन ऑफ दी सीरिज मिथिलेश ताम्रकर, बेस्ट बेट्समैन संदीप कोठिया, बेस्ट बॉलर सैयद हकनवाज रहे। फायनल मैच की एंपायरिंग प्रज्ज्वलन जोशी एवं विकास जोशी ने की। स्कोरर गौरव सांवले रहे।
चैलेंजर ने इंडियंस को हराकर खिताब पर किया कब्जा