पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैयदना साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए सर्वधर्म सभा हुई

सैयदना साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए सर्वधर्म सभा हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बड़वाह
विश्व में शांति, भाईचारा, आपसी सद्भाव के लिए उनके कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। विशेषकर भारत में प्राकृतिक आपदाओं के समय पीडि़तों, प्रभावितों की मदद के लिए उनके आह्वान पर पूरे समाज ने सहयोग किया है। उनके विचार एवं आदर्श सदैव अनुकरणीय रहेंगे। यह बात दाऊदी बोहरा जमात बड़वाह ने सैय्यदना बुरहानुद्दीन साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए आयोजित सर्वधर्म श्रद्धांजली सभा में गणमान्य नागरिकों ने व्यक्त किए। स्थानीय बोहरा मस्जिद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बाबूलाल जैन, इकबालसिंह भाटिया, पार्षद सुरेंद्र पंडया, राणा राजेंद्रसिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ऐजाज शेख, महीम ठाकुर, रमिंदरसिंह भाटिया, ओम वर्मा, सईद खान ने सैय्यदना साहब के निधन को अपुरणीय क्षति बताया।
साथ ही उनके उत्तराधिकारी 53वें धर्मगुरु सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के मार्गदर्शन में दिवंगत सैयदना बुरहानुद्दीन साहब के धर्म सेवा एवं शांति कार्य को एक नए मुकाम पर पहुंचाएंगे। इस दौरान समाज जन उपस्थित थे।