पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूज़ इनबॉक्स

न्यूज़ इनबॉक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का शव उसी के घर में मिला

बड़वाह - स्थानीय जाट मोहल्ला में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति चरणसिंह कन्हैयालाल ((४०)) का शव बुधवार शाम 6 बजे उसके घर में पड़ा मिला। अनुमान लगाया जा रहा है उसकी मौत आठ दिन पहले हो चुकी थी। शव सड़ चुका था तथा उसमें कीड़े भी पड़ गए थे। मृतक के शव से दुर्गंध आने पर जब पड़ोसियों ने घर में जाकर देखाा तो इस घटना का पता चला। बताया जा रहा है मृतक घर में अकेला रहता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। साथ ही उसका शव शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा। मृतक अपनी मां शांतिबाई के साथ रहता था। शांतिबाई की भी दो महीने पहले ही मौत हो गई थी। बड़ा भाइ्र प्रहलाद भी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका इलाज राजस्थान में चल रहा है। मोहल्ले के लोगों ने राजस्थान में रहने वाले अन्य रिश्तेदारों को चरण की मौत की खबर दे दी।

ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर दो लोगों की मौत

सनावद - खरगोन रोड पर खामल्य फाटे के पास रात करीब ९.३० बजे बाइक सवार टैक्टर ट्राली से टकरा गए। बाइक सवार भवानी राम और परमानंद निवासी बठोली की घटना स्थल पर मौत हो गई।

बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल

बड़वानी - खेतिया थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। नगर से ४ किमी दूर स्थित भातकी-बेडिय़ा मार्ग पर दोपहर १ बजे विजय पिता जेत्या निवासी बायगोर ने बाइक को लापरवाही से चलाकर दिनेश पिता शंभु को टक्कर मार दी।