पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के लिए रेलवे विभाग की टीम ने किया सर्वे

रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के लिए रेलवे विभाग की टीम ने किया सर्वे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
:सोमवार को पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ने भी किया था निरीक्षण

भास्कर संवादाता - सनावद

मूंदी पुनासा मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने के लिए ओवरब्रिज बनाने के लिए सोमवार को पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ने मोरघडी कॉलोनी का निरीक्षण किया था। यह निरीक्षण पीडब्ल्यूडी कमिश्नर संजय दुबे के निर्देश पर हुआ था। इसमें विभाग के इंजीनियरों ने मोरघड़ी रेलवे क्रासिंग पहुंच कर ओवरब्रिज के लिए जगह का सर्वे किया। टीम में पीडब्ल्यूडी विभाग के चीफ इंजीनियर डीपी पटेल और आरएन मिश्रा थे। टीम के श्री पटेल और श्री मिश्रा ने बताया ओवरब्रिज बनाने के लिए जगह उपयुक्त है। शासन से जो दिशा निर्देश प्राप्त होगें उनके आधार पर आगे का कार्य किया जाएगा। इसी कड़ी में बुधवार को रेलवे विभाग के सेक्शन इंजीनियर अविनाश पंच और पीडब्ल्यूडी विभाग के एसके अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जगह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम द्वारा रिपोर्ट तैयार की जाएगी जो संबंधित विभागों को भेजी जाएगी। रेलवे इंजीनियर श्री पंच ने बताया ओवरब्रिज के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली है जो रतलाम मंडल को भेजी जाएगी। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग भोपाल को भी इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। टीम के इंजिनियरों ने बताया स्वीकृति होने के बाद जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान विकास मंच के संयोजक डॉ. प्रवीण अधिकारी, राधेश्याम सेन सहित दुलीचंद चोपड़ा, युगल व्यास, आनंद साद उपस्थित थे।