पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोगी कल्याण समिति से चुकाएंगे जलकर

रोगी कल्याण समिति से चुकाएंगे जलकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - महेश्वर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का 23 वर्षों से बकाया जलकर की राशि रोगी कल्याण समिति द्वारा भुगतान करना होगी। इस बात के निर्देश जिले से स्थानीय बीएमओ को मिले हैं। साथ ही राशि जमा नहीं किये जाने पर नल कलेक्शन नगर परिषद द्वारा विच्छेद किये जाने पर अस्पताल के मरीजों को होने वाली परेशानी के लिए बीएमओ स्वयं जिम्मेदार होंगे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 23 वर्षों से जलकर की राशि का भुगतान न करने पर नगर परिषद सीएमओ संजय कानूनगो ने जलकर राशि 3,31,200 रुपए जमा करने के लिए पत्र लिखा था। साथ ही 15 दिन में भुगतान न करने पर नल कनेक्शन विच्छेदन की भी बात कही थी। इसके बाद बीएमओ बीएस कनये ने सीएमएचओ खरगोन को भी अवगत कराया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खरगोन से मिले पत्र द्वारा जलकर की बकाया राशि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

वसूली के लिए कार्रवाई जारी

॥सीएमएचओ खरगोन द्वारा बीएमओ को लिखे पत्र की प्रतिलिपि प्राप्त हुई है। बकाया भुगतान की वसूली के लिए कार्रवाई जारी है।ø

- संजय कानूनगो, सीएमओ महेश्वर



सीवरेज ट्रीटमेंट कार्यशाला 5 को

नर्मदा नदी के संरक्षण एवं प्रदूषण से मुक्ति के लिए नगर परिषद ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्ययोजना बनाई है। नगरीय प्रशासन भोपाल द्वारा ग्लोबल प्राइवेट लिमि. नई दिल्ली को वास्तुविद ((आर्किटेक्ट)) के रूप में नियुक्त किया है। कंपनी ने इसके लिए 5 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे कार्यशाला का आयोजन किया है। कार्यशाला में जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, अधिकारी वर्ग, मीडिया सहित गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है। सीएमओ संजय कानूनगो ने बताया कार्यशाला विक्रम खेल प्रशाल में होगी। इसमें आगामी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।



बीएमओ को मिले निर्देश, 23 साल से बकाया था 3.31 लाख का बिल