पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुनर्वास केंद्र में हुई नियुक्तियां होंगी रद्द

पुनर्वास केंद्र में हुई नियुक्तियां होंगी रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपानगर - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्वास केंद्र में हुई नियुक्तियों को रद्द करने के आदेश स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दिए हैं। जानकारी के मुताबिक पुनर्वास केंद्र में कुक और केयर टेकर के पदों पर अपात्र महिलाओं को नियुक्त किया गया था। इनके आवेदन जिला ऑफिस भी नहीं पहुंचाए गए थे। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों सहित हेमलता सावकारे ने कलेक्टर आशुतोष अवस्थी और सीएमएचओ डॉ.आईएल मेहरा से शिकायत की थी। सीएमएचओ ने जांच के बाद नियुक्ति रद्द करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार पोषण पुनर्वास केंद्र में हुई नियुक्ति के दौरान शैक्षणिक योग्यता का भी ध्यान नहीं रखा गया। नियमानुसार कक्षा 12वी उत्तीर्ण को नियुक्त किया जाना था। लेकिन नौकरी पाने वाली
महिलाएं कक्षा चौथी और 8वीं उत्तीर्ण हैं। पदों के लिए कई आवेदन आए थे। बावजूद इसके इन महिलाओं को नियुक्ति दी गई। सीएमएचओ ने केयर टेकर शीला बिहारीलाल और कुक यमुना बारी को पद से हटाने के आदेश दिए हैं।