पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपेक्षित शाह को एपल ने दिया 84 लाख रुपए सालाना पैकेज, अगले महीने करेंगे ज्वाइन

अपेक्षित शाह को एपल ने दिया 84 लाख रुपए सालाना पैकेज, अगले महीने करेंगे ज्वाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चकैलिर्फोनिया में अगले महीने करेंगे ज्वाइन

भास्कर संवाददाता - नेपानगर

नगर के छात्र अपेक्षित विजयकुमार शाह को एपल कंपनी ने करीब 84 लाख रुपए सालाना का पैकेज दिया है। कंपनी ने अपेक्षित को मल्टीटच सेंसर एल्गोरीथम इंजीनियर के पद पर चयनित कर अपने मुख्य कार्यालय कुपरटीनों कैलिर्फोनिया में नियुक्त किया है। अपेक्षित अगले महीने ज्वाइन करेंगे। बड़ी कंपनी में बड़ा पैकेज पाने वाले अपेक्षित नगर के पहले युवा हैं। अपेक्षित के पिता विजयकुमार शाह ने बताया अपेक्षित को सात लाख रुपए महीने के हिसाब से यह पैकेज दिया गया है। अपेक्षित का चयन यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन अमेरिका कॉलेज में कैंपस सिलेक्शन के जरिए हुआ है। वे इस यूनिवर्सिटी में एमएस ((एमटेक)) के छात्र हैं। अपेक्षित के पिता नेपा मिल में मैनेजर प्रोजेक्ट के पद पर कार्यरत हैं। मां अनिता गृहिणी हैं। छोटा भाई अभिजीत एनआईटी सूरथकल कर्नाटक में बीटेक के प्रथम वर्ष का छात्र है। बहन पूना से एमसीए कर चुकी हैं। वे फिलहाल बुरहानपुर के बिम्ट्स कॉलेज में टीचर हैं।



जीआरई, टोफेल की इंट्रेस परीक्षा की उत्तीर्ण

अपेक्षित पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल रहे। 2008 में सेंट्रल स्कूल से कक्षा 12वीं 97 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद कर्नाटक के सुरथकल से बीटेक कर आगे की पढ़ाई के लिए जीआरई और टोफेल की इंट्रेस परीक्षा पास की। इस पर उन्हें अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में दाखिला मिला। यहां से उन्होंने वायरलेस कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नात्कोत्तर किया। अपेक्षित को प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहनसिंह द्वारा 2012 में गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित कर मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। तत्कालीन शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस, विजय शाह, कलेक्टर, तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष सोहन सैनी द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।