पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से जलेगी अखंड ज्योत, भजन संध्या होगी

आज से जलेगी अखंड ज्योत, भजन संध्या होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बड़वाह
मां नर्मदा जयंती महोत्सव शुक्रवार से शुरू होगा। मां मेकल सेवा संस्था द्वारा आयोजित सात दिवसीय महोत्सव में रोजाना धार्मिक गतिविधियां होंगी। शाम को आरती, कन्या भोजन होगा। 4 फरवरी बसंत पंचमी पर शाम भव्य आतिशबाजी होगी। 6 फरवरी को नर्मदा जयंती के अवसर पर दोपहर 12 बजे महाआरती एवं भंडारा होगा।
महोत्सव को लेकर नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर तैयारियां की जा रही है। प्रवेश द्वार से लेकर आयोजन स्थल तक आकर्षक बिजली सज्जा की गई है। तट को ध्वज पताकाओं से सजाया है। उत्सव के दौरान शाम 7 बजे संगीतमयी आरती के बाद भजन संध्या होगी। इसके लिए भी तट पर मंच बनाया है। रोजाना पूजन के लिए एक मंच अलग से बनाया है। आयोजन को लेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। नपा सीएमओ विजय बहादुरसिंह चौहान के निर्देश पर कर्मचारियों द्वारा तट की साफ -सफाई की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए हैं। उत्सव के दौरान 6 फरवरी को मां नर्मदा का दुग्धाभिषेक और हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।



अमावस्या के चलते रेलवे क्रॉसिंग के पास लगी वाहनों की कतार।

नावघाटखेड़ी स्थित नर्मदा तट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु।

हाईवे ट्रैक्टर पंक्चर, एक घंटे तक वन-वे - बड़वाह में जनपद पंचायत के पास रेती से भरा एक टैक्टर का पहिया पंक्चर हो गया। पहिया बदलने में करीब एक घंटे का समय लगा। इस बीच हाईवे की एक पटरी से ही वाहनों की आवाजाही हुई। मार्ग पर लगी कतारे भी लगी। बिजली पोल से कुछ बाइक सवार टकराए। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।

नर्मदा महोत्सव को लेकर तट पर लगे झूले।

महोत्सव में कब क्या

31 जनवरी : सुबह पूजन एवं अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ महोत्सव शुरू, शाम सात बजे जबलपुर के रविन्द्र शर्मा द्वारा भजन संध्या।

4 फरवरी : शाम सात बजे जबलपुर की सविता मिश्रा द्वारा भजन संध्या, आतिशबाजी।

6 फरवरी : सुबह 351 लीटर दूध से अभिषेक, दोपहर 12 बजे महाआरती, विमान द्वारा पुष्प वर्षा, भंडारा।

मां नर्मदा जयंती महोत्सव - 4 और 6 फरवरी को होंगे विशेष आयोजन, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा