पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्मदा तट पर १० हजार लोगों ने लगाई डुबकी

नर्मदा तट पर १० हजार लोगों ने लगाई डुबकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - सनावद/बड़वाह
मौनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने नावघाटखेड़ी के नर्मदा तट पर डुबकी लगाई। अलसुबह से स्नान के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया। सुबह से लेकर शाम तक करीब १० हजार श्रद्धालुओं ने मोरटक्का स्थित नर्मदा के दोनों तटों पर स्नान किया। कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने तट पर प्रसादी बांटी। कुछ श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचे। हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा दिनभर रहा। सनावद से बड़वाह तक दिनभर जाम की स्थिति बनी। सनावद में मूंदी-पुनासा मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की लंबी कतार लगी। पुलिस जवानों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां यातायात व्यवस्था संभाली। पार्टी के मुश्ताक मलिक ने बताया रेलवे गेट बंद होने पर वाहन ज्यादा जमा हो गए।



अमावस्या के चलते रेलवे क्रॉसिंग के पास लगी वाहनों की कतार।

नावघाटखेड़ी स्थित नर्मदा तट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु।

हाईवे ट्रैक्टर पंक्चर, एक घंटे तक वन-वे - बड़वाह में जनपद पंचायत के पास रेती से भरा एक टैक्टर का पहिया पंक्चर हो गया। पहिया बदलने में करीब एक घंटे का समय लगा। इस बीच हाईवे की एक पटरी से ही वाहनों की आवाजाही हुई। मार्ग पर लगी कतारे भी लगी। बिजली पोल से कुछ बाइक सवार टकराए। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।