पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकरी चुराते बदमाश को पीटा, पुलिस के हवाले किया

बकरी चुराते बदमाश को पीटा, पुलिस के हवाले किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़वाह - कृषि उपज मंडी क्षेत्र के निवासियों ने घर से बकरी चुराकर ले जाते हुए एक व्यक्ति को धरदबोचा। निवासियों ने पहले आरोपी को पकड़कर जमकर पिटा। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे रतनपुरा निवासी हरि नानाजी को महेश्वर रोड स्थित नहर के पास कुछ लोगों ने शंका के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में उसने प्रसूति गृह के सामने से घर से बकरा चुराना कबूल किया। पकडऩे वाले युवक आरिफ खान, वासीम खान, शब्बीर पठान, युसुफ अगवान, संजय अरोरा उसे पकड़कर लाए। कुछ लोगों ने आरोपी की पिटाई भी दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।