पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोपाल सोनी को सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार

गोपाल सोनी को सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खिरकिया
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के कृषि सुधार कार्यक्रम ((आत्मा)) के तहत छीपाबड़ ((खिरकिया)) के किसान गोपाल सोनी को उत्कृष्ट कार्य करने पर सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हरदा में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री गौरीशंकर शेजवार ने श्री सोनी को 25 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर टिमरनी विधायक संजय शाह, कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव तथा एसपी दीपक वर्मा भी मौजूद थे। श्री सोनी ने 2012-13 में कृषि आधारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर उत्पादन बढ़ाने तथा कृषि विस्तार कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। प्रमाण पत्र पर परियोजना संचालक पीसी पटेल तथा कलेक्टर ने हस्ताक्षर किए हैं। योजना के तहत खिरकिया ब्लाक के ग्राम पिपल्या भारत के जसवंतसिंह को खंडस्तरीय कृषक पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया है।