पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली निकालकर कुष्ठ मुक्ति का संदेश दिया

रैली निकालकर कुष्ठ मुक्ति का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
जिला कुष्ठ इकाई ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाते हुए जनजागृति रैली का आयोजन किया। सीएमएचओ डॉ. आरसी पनिका ने जिला अस्पताल में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने बताया 30 जनवरी से 13 फरवरी तक कुष्ठ निवारण पखवाड़ा मनाया जाएगा। रैली में सिविल सर्जन डॉ. ओपी जुगतावत, डॉ शरद हरणे, डॉ.अतुल माने, डॉ दिनेश कौशल, डॉ भूषण बांडे, मीडिया अधिकारी वीएस मंडलोई एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे। रैली में नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल की छात्राएं शामिल रहीं।