मौनी अमावस्या पर पूरे दिन चला स्नान
महेश्वर - नगर में नर्मदा तट स्थित घाट पर अलसुबह से देर शाम तक मौनी अमावस्या पर स्नान का सिलसिला चलता रहा। स्थानीय तथा दूरदराज के क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुबह से शाम तक कड़कड़ाती ठंड में नर्मदा स्नान कर पुण्य लाभ लिया। इस अवसर पर धामनोद के मां नर्मदा भक्तमंडल द्वारा नर्मदा मंदिर के सामने भंडारे का आयोजन भी रखा गया। भंडारे में अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। नगर परिषद द्वारा तीज त्योहारों पर की जाने वाली सुरक्षा-व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मौनी अमावस्या पर नगर में आने वाले श्रद्धालुओं के दो पहिया वाहन अस्त-व्यस्त रहने से परेशानी हुई। घाट पर बेरिकेट्स लगाने से भी श्रद्धालुओं को निकलने में परेशानी हुई।
अस्त-व्यस्त पार्किंग, श्रद्धालुओं को परेशानी