- Hindi News
- हाथ में नर्मदा जल लेकर कुष्ठरोग मिटाने का लिया संकल्प ((9 की लीड))
हाथ में नर्मदा जल लेकर कुष्ठरोग मिटाने का लिया संकल्प ((9 की लीड))
भास्कर संवाददाता - महेश्वर
कुष्ठ निवारण तथा जनजाग्रति अभियान अंतर्गत गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ खरगोन से पहुंची कुष्ठ निवारण संकल्प यात्रा के साथ रैली के रूप में नर्मदा तट पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग में 30 जनवरी से जागरुकता पखवाड़ा की शुरुआत की गई। इसमें कुष्ठ रोग के संबंध में देशभर में व्याप्त अंधविश्वास को दूर करने के लिए जनजाग्रति लाने, सघन प्रचार-प्रसार की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नर्मदा तट पर कुष्ठ मुक्त करने का संकल्प लिया। नर्मदा तट पर रैली के रूप में स्काउट दल एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी-अधिकारी कुष्ठ रोग मुक्त करने के नारे लगाते हुए निकले। रैली का बाजार चौक, महात्मा गांधी, जय स्तंभ चौराहा, रामकिशन फुलकर, गोविंद उपाध्याय, सचिन वर्मा, भवानीसिंह, मोहन सोलंकी, विक्रम पटेल, जितेंद्र केवट ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ बीएस कनये व एसआर चौहान भी उपस्थित थे।
छात्रा को पुरस्कृत करते विधायक श्री पाटीदार।
शिविर के दौरान उत्कृष्ट विद्यालयों को भी पुरस्कृत किया गया। खरगोन विकासखंड की शास हाई स्कूल पिपरी को 25 हजार, झिरन्या की उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मिटावल को 15 हजार, महेश्वर उमा विद्यालय पिपल्याबुजूर्ग को 5 हजार तथा गोगावां विकासखंड की हाईस्कूल कोठाखुर्द को 5 हजार रुपए प्रदान किये गये।
शिविर में आयोजन के पहले जिला स्तरीय निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अस्पृश्यता उन्मूलन के लिए संवैधानिक प्रावधान एवं उनका व्यवसायिक जीवन में प्रभाव विषय पर हुए निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय की माधवी राठौर, शिवानी देशमुख, रश्मि यादव, माध्यमिक स्कूल की सीमा प्रजापत, हिमानी यादव, कीर्ति जादम, उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल के लखन भालसे, हर्षिता नामदेव, श्रद्धा पांडेय को पुरस्कृत किया। वहीं ‘अस्पृश्यता समाज के लिए कलंक’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता में महाविद्यालय की रश्मि यादव, माधवी राठौर, सारिका अलावे, माध्यमिक स्कूल के विकास भालसे, ज्योति पाटीदार, वर्षा यादव, उच्चत्तर माध्यमिक शाला के भूपेंद्र सागोरे, पूर्वा लेवा, नितिन पाटीदार को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने समस्त छात्र-छात्राओं के साथ भोजन भी ग्रहण किया।
पिपरी हाईस्कूल को 25 हजार का पुरस्कार
छात्र-छात्राओं को भी किया पुरस्कृत
ग्राम पंचायत बेहगांव को एक लाख का पुरस्कार
नर्मदा घाट पर संकल्प लेते स्वास्थ्य कर्मचारी एवं रैली में शामिल लोग।
पखवाड़ा शुरू - कुष्ठ निवारण जन जागृति यात्रा महेश्वर पहुंची, स्काउट दल, आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मचारी-अफसर शामिल