पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिमा परिसर साफ कर किया नमन

प्रतिमा-परिसर साफ कर किया नमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
: गंदगी देख भड़के कांग्रेसी, नगर पालिका को कोसा
भास्कर संवाददाता - नेपानगर
गुरुवार सुबह 11 बजे एमजी नगर तिराहे पर कांग्रेसी भड़क गए। पुण्यतिथि पर भी बापू प्रतिमा संग परिसर की सफाई नहीं कराने पर सभी ने नगर पालिका को जमकर कोसा। कांग्रेसियों ने झाड़ू-पानी से प्रतिमा और परिसर में सफाई की। इसके बाद सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को याद किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोहन सैनी ने सभी को बापू के बताए सत्य-अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई। इस दौरान शिवा पहलवान, विनोद पाटील, संदीप चावला, रुद्रेश शाह, सुरेंद्र राठौर, सुरेंद्र शाह, रामसिंह बैस, पांडुरंग रायसिंह, श्रीराम राउत, मनोज सुरवाड़े, विजय पटाईत, बाबू मौत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। शिवा पहलवान ने कहा महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई के लिए नगर पालिका से कई बार मांग की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल अवाड़ ने कहा शासन ने गांधीजी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। लेकिन नगर पालिका आम दिन तो छोडि़ए जयंती-पुण्यतिथि पर भी महापुरुषों को भूला रही है। शासकीय कॉलेज में सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रख बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिचर्चा में ईशा कश्यप, अंजली कौरव, रवीना दलवी, मालती एमलेकर ने विचार रखे। प्रो. संजीव सपकाले, कविता सेठी, डॉ.प्रमोद गुप्ता ने मद्यपान के दुष्परिणाम बताए। प्राचार्य डॉ.एससी ध्यानी ने मद्यपान से दूर रहने की बात कही। इस दौरान करीब 80 शिक्षक-विद्यार्थी मौजूद थे। असीरगढ़ शासकीय हाईस्कूल में भी बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रभारी प्राचार्य नितिन पाराशर, शिक्षक जीवन अस्वार, उप सरपंच इकबाल अली, हमीद खान ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।




नशा नाश की जड़, इससे बचकर रहो



शाहपुर - महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में कार्यशाला हुई। टीआई विनोदसिंह कुशवाह ने विद्यार्थियों से कहा नशा नाश की जड़ है। इससे शरीर, समाज और देश बर्बाद होता है। नशे से एकाग्रता नष्ट होती है। इससे पढ़ाई प्रभावित होती है। परीक्षा में नंबर कम आते हैं या फेल होते हैं। इस बुराई से बचकर रहना चाहिए। श्री कुशवाह ने विद्यार्थियों से कहा आपकी और आपके आत्मविश्वास की परिवार, समाज, देश को जरूरत है। विनोद चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान लक्ष्मण टेंभूर्णे, एसआई ओमप्रकाश सिंह, एएसआई संतोष पाटीदार, प्राचार्य संजय बोरसे सहित विद्यार्थी मौजूद थे। शासकीय माध्यमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक यूटी महाजन ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया। जगन्नाथ चौधरी, नितिन पाटील, राजेंद्र गावंडे, अनुराधा चापोरकर, अर्चना पावड़े, दीपाली चौधरी, संजय जायसवाल, सुनीता महाजन, पंढरीनाथ महाजन मौजूद थे। जनपद मराठी प्राथमिक स्कूल सिरसौदा में दोपहर 2 बजे प्रधानाध्यापक पीजी सोनवणे, मुख्य अतिथि राजेंद्र चौधरी ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। दो मिनट का मौन रखा गया।

निंबोला - बापू की पुण्यतिथि पर दोपहर 1 बजे निंबोला थाने से विद्यार्थियों ने रैली निकाली। इसमें 400 विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति के नारे लगाए। इस दौरान एएसआई रवि गीते, प्रधान आरक्षक दिलीपसिंह, प्रेमलाल पाल, मेहफूज अली, आरक्षक भरत देशमुख, योगेश मिश्रा, हाईस्कूल प्रभारी रजनी शिवलकर, जनशिक्षा प्रभारी हर्षल भीरूड़, मोहम्मद अंसारी, बबलूसिंह दांगे मौजूद थे। जिला कुष्ठ पर्यवेक्षक जीएम चौहान, कुष्ठ सहायक एमएल साहू, कैलाश पटेल ने कुष्ठ संबंधी जानकारी दी। कुष्ठ निवारण पखवाड़े के तहत 13 फरवरी तक निंबोला में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। शुक्रवार को कुष्ठ प्रश्नोत्तरी होगी। इसमें पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया जाएगा।

चरणों में किए पुष्प अर्पित

कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक पहुंचकर बापू को याद किया। सुबह 10 बजे सभी ने बापू प्रतिमा के चरणों में पुष्प अर्पित किए। दो मिनट का मौन रख बापू को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष किशोर महाजन, अब्दुल रब सेठ, इस्माइल अंसारी, नईमुद्दीन जागीरदार, इकराम अंसारी, अजय भगत, अजय उदासीन, हेमंत पाटील, शैली कीर, अजय बालापुरकर, हनीफ खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिला प्रशासन ने भी किया नमन

जिला संयुक्त कार्यालय में सभी अफसर-कर्मियों ने सुबह 11 बजे 2 मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी। मोहम्मदपुरा स्थित जिला पंचायत में भी अफसर-कर्मियों ने गांधीजी को याद किया। इस दौरान कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, अपर कलेक्टर प्रकाशचंद्र रेवाल, डिप्टी कलेक्टर केएल यादव सहित अन्य अफसर-कर्मी मौजूद थे।

श्रद्धासुमन अर्पित किए

नेहरू युवा केंद्र में जिला समन्वयक अजीज डिप्टी ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया। कांता पटेल, कृष्णा घायटे, संदीप पधारे, राजेंद्र महाजन, हेमंत पाटील, शेषधर शुक्ला, गजानन महाजन, एजाज अंसारी ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। सभी ने बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। नवल नगर स्थित स्कूल में कविता और साहित्य से बापू को याद किया गया। संत जीवनलाल असर ने बापू के प्रिय भजन गुनगुनाए। डॉ. गुलाबराव महाजन ने कहा गांधीजी देश के सच्चे सपूत थे। कमलेश नेगी ने उन्हें अहिंसा का पुजारी बताया। श्यामा श्रीवास्तव, जयप्रकाश, ओम यादव, ठा. वीरेंद्रसिंह चित्रकार ने अपनी रचना पढ़ी।



400 विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्ति का संदेश



महापौर माधुरी पटेल, अतिथियों सहित विद्यार्थी व कर्मचारियों ने व्यस्न मुक्त रहने का संकल्प लिया।

व्यसन मुक्ति का संकल्प लेकर बापू को किया याद

गांधीजी की पुण्यतिथि शहीद स्मृति दिवस और मद्यपान निषेध दिवस के रूप में मनाई