- Hindi News
- स्कूल से अतिक्रमण हटाने के लिए छात्रों ने फिर दी चेतावनी
स्कूल से अतिक्रमण हटाने के लिए छात्रों ने फिर दी चेतावनी
भास्कर संवाददाता - बिस्टान
हायर सेकंडरी स्कूल प्राचार्य एवं बीमांक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओ ने स्थानीय पंचायत सहित पुलिस चौकी तथा तहसीलदार को पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है। शाला की बाउंड्रीवाल से सटे अतिक्रमण को हटाने के लिए छात्रों के प्रतिनिधि मंडल में नरेंद्र मंडलोई ने धरना आंदोलन की चेतावनी दी है।
23 जनवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओ डा. अरविंद दशोरे ने पत्र द्वारा अवगत कराया है कि अस्पताल की बाउंड्रीवाल से सटाकर लकड़ी, कंडे एवं वाहन रखकर अतिक्रमण किया गया है। इससे बाउंड्रीवाल जगह-जगह से टूट रही है। उच्चत्तर माध्यमिक शाला के प्राचार्य आरएल पाटील ने भी इसी तरह लिखित आवेदन देकर बाउंड्रीवाल से सटाकर रखी गुमटियां हटाने की मांग पंचायत से की है। बाउंड्रीवॉल से सटाकर सात अतिक्रामकों सहित अन्य लोगों ने भी अवैध रुप से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। ग्रामीणों एवं छात्रों की परेशानी के चलते गत दिनों भास्कर ने भी समाचार प्रकाशित किया था। ग्राम पंचायत सचिव दिलीप रागल्या ने बताया अतिक्रामकों को नोटिस दिए थे नहीं लेने पर चस्पा किया गया है। तीन दिन में हटाने के निर्देश दिए हैं।
॥बाउंड्रीवाल से सटाकर गुमटियां रखकर अतिक्रमण किया गया है। इनकी आड़ में असामाजिक तत्वों का भी स्कूल के समीप जमावड़ा लगा रहता है। पंचायत कर्मियों को गुमटियां हटाने को कई बार कहा है।
दामोदर अग्रवाल, क्रांतिकारी टंटया मामा भील सेवा संस्थान
॥स्थानीय पंचायत के द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।
पीएल देवड़ा, तहसीलदार गोगांवा
स्कूल की बाउंड्रीवॉल से सटी गुमटियां।
> स्कूल तथा अस्पताल की ओर से पंचायत सहित पुलिस व तहसीलदार को लिखे पत्र