पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्मदाजल लेकर कुष्ठरोग मिटाने का लिया संकल्प

नर्मदाजल लेकर कुष्ठरोग मिटाने का लिया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - ऊन
सामाजिक बुराइयों को दूर करने एवं समाज में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को स्थानीय उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल में अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर का आयोजन हुआ। शिविर की अध्यक्षता कलेक्टर नवनीत कोठारी ने की। मुख्य अतिथि विधायक बालकृष्ण पाटीदार के साथ जिला पंचायत सीईओ शिल्पा गर्ग भी उपस्थित रही। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ब्रजेशचंद्र पांडे के मार्गदर्शन में हुए शिविर में समाज में फैली छुआछुत की बुराई को दूर करने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्रों ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी। अंत में अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया। विधायक श्री पाटीदार ने विजेता छात्रों को भी पुरस्कार किया। अस्पृश्यता निवारणार्थ आदर्श ग्राम पंचायत पुरस्कार महेश्वर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बेहगाव को 1लाख रुपए प्रदान किये। शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर खरगोन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत दसंगा, गोगावा जनपद पंचायत की नागझिरी, सेगांव जनपद पंचायत की महूगांव, भगवानपुरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बाड़ी खुर्द, भीकनगांव जनपद की पिपराड़, महेश्वर जनपद की पंचायत पथराड़, झिरन्या जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चैनपुर को 25 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।