पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीओ उडऩदस्ते ने चार बसों को पकड़ा, चार लाख वसूले

आरटीओ उडऩदस्ते ने चार बसों को पकड़ा, चार लाख वसूले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च दो दिन से से चल रही कार्रवाई, इंदौर से आए हैं अधिकारी
भास्कर संवाददाता - खरगोन
आरटीओ उडऩदस्ते ने गुरुवार को यात्री बसों की जांच की। दस्ते ने शहरी और ग्रामीण रूटों की बसों के दस्तावेज जांचे। नहीं मिलने पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान चार बसों से करीब ४ लाख ६ हजार रुपए का राजस्व वसूल किया।
जानकारी के अनुसार यात्री बसों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए करीब एक माह पहले आरटीओ ने संभागीय अधिकारियों को बसों पर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा था। संदिग्ध बसों की सूची भी दी थी। बुधवार से जिले में उडऩदस्ता आया है। इसमें इंदौर के अधिकारी हैं। प्रभारी सहायक निरीक्षक एन.के. बाथम के दिशा निर्देश पर दस्ते ने जिलेभर के क्षेत्रों का दौरा किया। बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, लाइसेंस आदि की जांच की। शुक्रवार को भी बसों की जांच जारी रहेगी।




अगले माह भी होगी कार्रवाई

॥ कुछ यात्री बसों को पहले कई बार हिदायत दे चुके थे। मालिकों ने अनसुनी कर दी। यात्री बसों पर कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है। अगले माह किसी भी दिन उडऩदस्ते को बुलवाएंगे।ञ्जञ्ज

- हेमंत मुद्गल, आरटीओ खरगोन



बस क्रमांक पेनल्टी

एमपी१०ए६१४१ त्र१.९५ लाख

एमपी१०पी०२०४ त्र१.१५ लाख

एमपी१०ए९२९९ त्र६८ हजार

एमपी०९एफए०३२१ त्र२८ हजार

((जानकारी आरटीओ के अनुसार))

इन बसों पर कार्रवाई