- Hindi News
- मौनी अमावस्या : मोरटक्का नर्मदा तट पर दस हजार लोगों ने लगाई डुबकी
मौनी अमावस्या : मोरटक्का नर्मदा तट पर दस हजार लोगों ने लगाई डुबकी
भास्कर संवाददाता - सनावद/बड़वाह
मौनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने नावघाटखेड़ी के नर्मदा तट पर डुबकी लगाई। अलसुबह से स्नान के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान पुण्य भी किया। सुबह से लेकर शाम तक करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने मोरटक्का स्थित नर्मदा के दोनों तटों पर स्नान किया। इस दौरान कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने तट पर प्रसादी बांटी। इस बीच कुछ श्रद्धालु तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर भी पहुंचे।
हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा दिनभर लगा रहा। सनावद से लेकर बड़वाह तक दिनभर जाम की स्थिति बनी। सनावद में मूंदी-पुनासा मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की लंबी कतार लगी। पुलिस जवानों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां यातायात व्यवस्था संभाली। पार्टी के मुश्ताक मलिक ने बताया रेलवे गेट बंद होने पर वाहन ज्यादा जमा हो गए। ऐसी स्थिति में किसी को गेट के नीचे से नहीं जाने दिया गया।
नावघाटखेड़ी स्थित नर्मदा तट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु।
हाईवे पर ट्रैक्टर का पहिया पंक्चर, एक घंटे वन-वे आवागमन
बड़वाह में जनपद पंचायत के पास रेती से भरा एक टैक्टर का पहिया पंक्चर हो गया। पहिया बदलने में करीब एक घंटे का समय लगा। इस बीच हाईवे की एक पटरी से ही वाहनों की आवाजाही हुई। मार्ग पर वाहनों कतारें भी लगी। बिजली पोल से कुछ बाइक सवार टकराए, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ।
ञ्चदिनभर हाईवे होता रहा जाम, सनावद रेलवे क्रॉसिंग पर लगी रही कतार