पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सायरन सुन जो जहां था, खड़ा हो गया

सायरन सुन जो जहां था, खड़ा हो गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खंडवा
शहीद दिवस पर शहर में विभिन्न स्थानों और संस्थाओं में अफसरों के साथ ही आम लोगों ने भी दो मिनट का मौन रखा। सायरन बजने पर सुबह 11 बजे कलेक्टर सहित अन्य अफसरों ने निगम चौराहे पर मौन रखा। इसी तरह कलेक्टोरेट सभागृह में अपर कलेक्टर, एसएस बघेल सहित अन्य अफसरों ने मौन रखा। इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मौन धारण करने के लिए अलग-अलग स्थान पर सायरन बजाने की व्यवस्था की गई थी। लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण सायरन बजने के बावजूद सड़कों पर लोग सामान्य दिनों की तरह-आवाजाही करते रहे। ऐसी ही स्थिति कन्या महाविद्यालय में भी हुई। यहां सायरन बजने के बाद छात्राएं इधर-उधर घूमते रहीं। वहीं प्रोफेसर प्रतापराव कदम ने छात्राओं को एकत्र कर मौन धारण कराया।



निगम चौराहे पर सायरन बजने पर कलेक्टर सहित अन्य अफसरों ने मौन रखा।

: शहीद दिवस पर विभिन्न स्थानों पर मौन रखा

: शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए