पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जॉब कार्ड में भ्रष्टाचार, फर्जी तरीके से निकाल ली राशि

जॉब कार्ड में भ्रष्टाचार, फर्जी तरीके से निकाल ली राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - राजपुर

नगर में गुरुवार को छोटी खरगोन के ग्रामीणों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मनरेगा में जॉब कार्ड में भ्रष्टाचार की शिकायत की। ग्रामीणों ने राजपुर एसडीएम उषा सिंह को ज्ञापन देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने एवं मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग की है।

कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने नारे लगाकर रोष जताया। श्री जोशी ने बताया छोटी खरगोन के पंचायत सचिव व रोजगार सहायक द्वारा वर्ष 2008 से 2013 तक जाबकार्डों पर सभी कार्यों की मजदूरी राशि बिना जानकारी व सहमति के आहरित कर ली गई है। इसका भुगतान ग्रामीणों को नहीं मिला है। गांव से विभिन्न स्थानों पर जा चुके लोगों के नाम से भी राशि आहरित की गई है। साथ ही कुछ मृत जॉब कार्डधारकों के नाम से भी राशि आहरित की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है उनके द्वारा हमें यह कहा जाता है कई वर्षों से आगे काम नहीं आ रहा है जबकि जेसीबी लगाकर काम कराया जा रहा है। पूर्व के कामों की राशि भी नहीं दी गई है। इस पर उषासिंह ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान नानेश चौधरी, नप उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, राहुल ठक्कर, रवि यादव, नेहरू ठेकेदार, प्रकाश चौहान, सोनू वाघे, उमेश गनवानी, जग्गु कुशवाह, दिलीप कुशवाह, इंतखार मंसूरी, छोटी खरगोन के सखाराम हजारी, रूखडिय़ा पूनमचंद, रामचंद रेदां, राजू खजान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

एसडीएम उषासिंह को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पदाधिकारी और ग्रामीण।

कराएंगे जांच

ग्रामीणों के आवेदन पर इस मामले की जांच कराएंगे। जांच के बाद शासन के नियमानुसार कार्रवाई होगी।ञ्जञ्ज

-उषा सिंह, एसडीएम राजपुर



कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में छोटी खरगोन के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग