पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एजेंडे की नहीं दी जानकारी, सदस्य और पार्षद नहीं हुए शामिल

एजेंडे की नहीं दी जानकारी, सदस्य और पार्षद नहीं हुए शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - नेपानगर
नगर पालिका में गुरुवार को पीआईसी की बैठक हुई। एजेंडे की जानकारी नहीं दिए जाने पर पीआईसी सदस्य सुजीत पाटील और पार्षद लता दवे बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में नगर विकास के 1५ मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी मुद्दों को आंशिक संशोधन के बाद स्वीकृति दे दी गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान, सीएमओ धीरेंद्र सिकरवार, नगर पालिका कर्मचारी सुनील वाणी, पार्षद गणेश खेते, विश्वजीत वर्मा, कांता कुबड़े सहित अन्य पीआईसी सदस्य मौजूद थे।



१. सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट नेपा लिमिटेड द्वारा मान्य नहीं किए जाने पर सोलर सिस्टम से व्यवस्था करना।

२. पूर्व में क्रय की गई फॉगिंग मशीन की शेष राशि के भुगतान पर सहमति। मशीन के ऑइल, सफाई संबंधी निविदा दरों को न्यूनतम दरों पर स्वीकृति।

३. बीआरजीएफ मद से 24 वार्डों में नल-जल व्यवस्था संचालन के लिए 9.90 लाख रुपए की स्वीकृति।

४. विधानसभा निर्वाचन कार्य में जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार किए गए भुगतानों पर स्वीकृति।



: पीआईसी की बैठक में 1५ मुद्दों पर हुई चर्चा, आंशिक संशोधन के बाद दी स्वीकृति

११. 24 वार्डों के मतदाताओं का दुर्घटना बीमा कराए जाने बात को स्वीकृति।

१२. अंत्येष्टी सहायता के लिए 20 हजार भुगतान के संबंध में उपसंचालक से मार्गदर्शन को स्वीकृति।

१३. पेंशनों के 130 हितग्राहियों के निधन पर उनके स्थान पर 144 प्रकरणों को स्वीकृत कर दिसंबर से भुगतान को स्वीकृति।

१४. बंद सफाई कर्मचारियों के आवेदनों पर आउट सोर्सिंग सर्विस पर रखने के लिए विचार पर सहमति।

१५. कम्प्यूटर कक्ष के लिए एक इन्वर्टर और बैटरी क्रय करने को स्वीकृति।

५. पिछली पीआईसी और परिषद की बैठक में लिए गए प्रस्ताव के टेंडर जारी करने को स्वीकृति।

६. रविवार हाट बाजार के चार प्रवेश मार्गों पर सीढ़ी-सीसी रपटा निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति।

७. विद्युत उपकरण फिटिंग के लिए क्रय किए जाने वाले उपकरणों की आवश्यकतानुसार खरीदी पर स्वीकृति।

८. सिंघाला कंसलटेंट की प्राप्त दर के साथ डीपीआर दरों में एक प्रतिशत की वृद्धि पर स्वीकृति।

९. नगर पालिका द्वारा पूर्व में क्रय पाइपों के सत्यापन को एक्जीक्यूटिव इंजीनियर द्वारा किए जाने पर स्वीकृति।

१०. 26 जनवरी के कार्यक्रम पर व्यय की प्रशासकीय-वित्तीय स्वीकृति।