पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागझिरी में हुई ४० पाड़ों की टक्कर

नागझिरी में हुई ४० पाड़ों की टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चउत्साह के साथ मना पीर जलाल शाह बाबा का उर्स
भास्कर संवाददाता - डोईफोडिय़ा
गुरुवार को नागझिरी में पीर जलाल शाह बाबा का उर्स हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह ९ बजे दरगाह पर चादर चढ़ाई गई। सुबह से जायरीनों का दरगाह पहुंचना शुरू हो गया। देर शाम तक दरगाह पर जियारत का सिलसिला चला। जायरीनों को तर्बरूक वितरित किया गया। उर्स के तहत यहां पाड़ों की टक्कर कराई गई। इसमें विभिन्न स्थानों से आए ४० पाड़ों ने
दमखम दिखाया।
मैदान में नागझिरी के पाड़ों का दबदबा रहा। नागझिरी निवासी गोकुल रामलाल के पाड़े ने टीवी का पहला पुरस्कार जीता। कालू रामलाल के पाड़े ने अलमारी का दूसरा, राजू अजमल के पाड़े ने मोबाइल का तीसरा और नांदुरा निवासी नूरा डबरा के पाड़े ने रेडियो का चौथा पुरस्कार जीता। मेले में आसपास के गांवों से ३ हजार से अधिक लोग पहुंचे। बच्चों ने मिठाई, झूलों का जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने शृंगार सामग्री की खरीदी की। रात में कव्वाली का मुकाबला हुआ। देर रात तक लोगों ने कलामों का आनंद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र दादु, जनपद अध्यक्ष रतिलाल चिल्लात्रे, भाजपा जिला महामंत्री विजय गुप्ता, सूरज यादव, गोकुल पाटील, अरुण पाटील, गणेश महाजन, कन्हैया चौकसे, अजमल नायक, गणेश महाजन सहित हजारों लोग मेले में शामिल हुए।



> प्रतियोगिता के बाद चार पाड़ों ने जीते पुरस्कार, करीब तीन हजार लोग पहुंचे