- Hindi News
- > स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश
> स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश
भास्कर संवाददाता - महेश्वर
स्कूल शिक्षा विभाग ने अब किसी भी शासकीय स्कूल भवनों को विवाह समारोह अथवा अन्य आयोजनों के लिए अनुमति नहीं देने के आदेश दिए हैं। शैक्षणिक तथा खेलकूद गतिविधियों में आ रही बाधाओं के चलते यह आदेश जारी किए गए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग उपसचिव केके द्विवेदी ने शैक्षणिक सत्र के दौरान शासकीय स्कूलों में वैवाहिक तथा अन्य समारोह आयोजित किए जाने की अनुमति नहीं दिए जाने के आदेश दिए हैं। विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त संकुल प्राचार्यों को आदेश की प्रति उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद से शाला परिसर में होने वाले विवाह समारोह तथा अन्य आयोजन प्रतिबंधित किए गए हैं। संस्थाओं में विवाह समारोह आदि कार्यक्रम होने से शैक्षणिक कार्य तो प्रभावित होता ही था इसके अलावा परिसरों में उचित सफाई-व्यवस्था न होने से भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
समारोहों के लिए नहीं देंगे स्कूल भवन-परिसर