पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतमाता मंदिर परिसर में शहीद मेला शुरू

भारतमाता मंदिर परिसर में शहीद मेला शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - सनावद/बांगरदा

समीप बांगरदा में भारत माता मंदिर परिसर में गुरुवार को गांधी जयंती शहीद दिवस के अवसर पर परंपरागत शहीद मेले की शुरुआत हुई। शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष शालिनी पंकज जटाले ने की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

जनपद सीईओ हरेंद्रसिंह बघेल विशेष रूप से उपस्थित हुए। मेला प्रभारी विजय व्यास ने कहा मेला 19 फरवरी तक चलेगा। मेला अवधि में सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति की अनुशंसा पर होंगे। श्री व्यास ने कहा कार्यक्रम क्या होंगे इस पर अभी चर्चा होना है। इस दौरान आसपास के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

शहीद मेले की शुरुआत हुई।

नहीं लगी दुकानें

श्री व्यास ने कहा मेले की शुरुआत हो गई है लेकिन अब तक कोई दुकानें नहीं आई है। करही मेले के समापन के बाद यहां की रौनक बढऩे की संभावना है। श्री व्यास ने बताया बीते वर्ष भी मेले में महज 10-12 दुकानें ही आई थी। मूल रूप से यहां मवेशियों की खरीद-बिक्री होती है। संभवत: अगले हाट बाजार से यहां मेले का माहौल बनेगा।



मेले में विभिन्न नस्लों के पशु क्रय-विक्रय के लिए आएंगे, 19 फरवरी तक चलेगा