पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला हित की वकालत ज्यादा अधिकार कम

महिला हित की वकालत ज्यादा अधिकार कम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - खरगोन
आगामी लोकसभा चुनाव सामने हैं। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों महिला के हित की वकालत कर रहे हैं। महिला आरक्षण विधेयक भी आगामी संसद सत्र में पास कराने के प्रयास तेज हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सत्ता व समाज के हर काम में महिलाओं को 50 फीसदी भागीदारी की बात कह रहे हैं। भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेंद्र मोदी मातृशक्ति को सभाओं में कोटि-कोटि नमन कर रहे हैं। इन परिदृश्यों से एकदम अलग जमीनी हकीकत ये है कि दोनों ही पार्टियों की कथनी और करनी में भारी अंतर है। दोनों ही पार्टियों ने खरगोन संसदीय सीट के इतिहास में अब तक किसी महिला को टिकट नहीं दिया। इस संसदीय सीट की राजनीति में अब भी महिलाएं हाशिए पर खड़ी अधिकार की प्रतीक्षा में हैं।




ञ्च वर्ष 2009 से सीट अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए रिजर्व।

ञ्च महिला प्रत्याशी चुनने में नाकाम पार्टियों के पास अब सीमित विकल्प।

ञ्च क्षेत्र का लंबे अर्से तक शैक्षणिक पिछड़ापन भी बाधक रहा है।

ञ्च भाजपा और कांग्रेस में जिले की सक्रिय राजनीति में हिस्सेदार ज्यादातर महिलाएं रिजर्व कोटे से नहीं।

ञ्च पार्टियां एकबार फिर महिला प्रत्याशी के बिना ही महिला अधिकारों की सिर्फ बातें करती नजर आ सकती हैं।



अब इसलिए हैं हालात और मुश्किल



फिलहाल मुश्किल ज्यादा, पर हो रहा बदलाव

॥ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के विजन के हिसाब से पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में इस ंसदीय सीट के लिए महिला प्रत्याशी का चयन ज्यादा मुश्किल हो सकता है,पर बदलाव हो रहा है। उम्मीद है इस क्षेत्र की महिलाएं भी लोकसभा तक पहुंचेंगी।ञ्जञ्ज

- झूमा सोलंकी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस,

मौका मिले तो सब संभव, पर मानसिकता में बदलाव जरूरी

॥क्षेत्र की महिलाएं हर मायने में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। यह सही है कि सभी राजनीतिक दलों में टिकट के वितरण में महिलाओं के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मौका मिले तो महिला हर कार्य संभव कर सकती है। बाहर जाकर काम करने के लिए महिला को स्वतंत्रता की दरकार चाहिए। मानसिकता में बदलाव भी जरूरी है।ञ्जञ्ज

- छाया जोशी, उपाध्यक्ष, भाजपा

भाजपा व अन्य में मिला इन्हें टिकट

वर्ष प्रत्याशी

1952 दत्तात्रेय भोपे,सोशलिस्ट पार्टी

1957 रामचंद्र बड़े, जनसंघ

1962 रामचंद बड़े, जनसंघ

1967 रामचंद्र बड़े, जनसंघ

1971 रामचंद्र बड़े, जनसंघ

1977 रामेश्वर पाटीदार, भालोद

1980 रामेश्वर पाटीदार,जनता पार्टी

1984 रामेश्वर पाटीदार, भाजपा

1989 रामेश्वर पाटीदार, भाजपा

1991 रामेश्वर पाटीदार, भाजपा

1996 रामेश्वर पाटीदार, भाजपा

1998 रामेश्वर पाटीदार, भाजपा

1999 बालकृष्ण पाटीदार, भाजपा

2004 कृष्णमुरारी मोघे, भाजपा

2007 कृष्णमुरारी मोघे, भाजपा

2009 मकनसिंह सोलंकी, भाजपा



लोकसभा में अब तक कांग्रेस प्रत्याशी

वर्ष प्रत्याशी

1952 बेजनाथ चौहान

1957 रामसिंह वर्मा

1962 कन्हैयालाल खादीवाला

1967 शशिभूषण वाजपेयी

1971 अमोलकचंद छाजेड़

1977 सुभाष यादव

1980 सुभाष यादव

1984 सुभाष यादव

1989 सुभाष यादव

1991 सुभाष यादव

1996 बोंदरसिंह मंडलोई

1998 बोंदरसिंह मंडलोई

1999 ताराचंद पटेल

2004 ताराचंद पटेल

2007 अरुण यादव

2009 बाला बच्चन

कांग्रेस-भाजपा का महिलाओं के अधिकार पर जोर, खरगोन संसदीय सीट के इतिहास में कभी नहीं दिया महिला को टिकट