- Hindi News
- निकाली कुष्ठ ज्ञान गंगा रैली, बैनर पोस्टर से दिया जागृति का संदेश; बापू को दी श्रद्धांजलि
निकाली कुष्ठ ज्ञान-गंगा रैली, बैनर-पोस्टर से दिया जागृति का संदेश; बापू को दी श्रद्धांजलि
भास्कर संवाददाता - नेपानगर
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ ज्ञान-गंगा रैली निकालकर कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़े की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों सहित शिक्षक-विद्यार्थियों ने सुबह 11 बजे बापू को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद निकाली गई रैली में दुधियाखेड़ा शासकीय माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी-शिक्षक और विभागीय कर्मचारी शामिल हुए। रैली में विद्यार्थियों ने कुष्ठ जागरूकता संबंधी नारे लगाए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के बीआर गव्हाड़े, भूपेंद्र यदु, सुभाषचंद्र मुजूमदार, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रधान पाठक काशीनाथ महाजन, प्रकाश पाटील, संजय महाजन, सुमित सरकार, संदीप बेलसरे, करण राठौर, जयश्री सातनकर, सरिता मालाकार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। नेपानगर थाने से नशामुक्ति रैली निकाली गई। इसमें नेपा लिमिटेड उच्चतर माध्यमिक स्कूल के करीब 200 विद्यार्थी शामिल हुए। दोपहर 1.30 बजे थाने से निकली रैली आंबेडकर चौराहा, मातापुर बाजार होती हुई पुन: थाने पहुंची। रैली में टीआई शमशेर पटेल, एसआई आरएस सोलंकी, इमरान खान, हेमराज कैथवास, विजय यादव, नीतेश बीसे, रोहित गोडाले, अजय मालवीया भी शामिल थे। खकनार उत्कृष्ट स्कूल और देड़तलाई के गुरुकुल में भी कार्यक्रम हुए। उत्कृष्ट स्कूल में सुबह 11 बजे टीआई महेश सुनैया ने 50 विद्यार्थियों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाकर शपथ पत्र भरवाए। दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान एएसआई प्यारेलाल मंडलोई, भीमसिंह, मंजुला महाजन भी मौजूद थे। देड़तलाई के गुरुकुल में शाम 7 बजे विद्यार्थियों ने नशे की लत से समाज में बढ़ रहे अत्याचार-दुष्परिणामों पर नाटक का मंचन किया। नशा एक अभिशाप विषय पर विद्यार्थियों ने विचार रखे।