खकनार में मांगा एक वोट के साथ एक नोट
ञ्चनेपानगर विधायक राजेंद्र दादु के मुख्य आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम
खकनार - गुरुवार दोपहर १२ बजे खकनार में नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के लिए भाजपा ने एक वोट-एक नोट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि नेपानगर विधायक राजेंद्र दादु थे। भाजपा पदाधिकारियों ने एक वोट के साथ एक नोट मांगा। इस पर जनता ने बंद डिब्बे में नोट डाले। विधायक श्री दादु ने कहा केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी तो और विकास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष रतिलाल चिल्लात्रे ने की। इस दौरान अरुण पाटील, सूरज यादव, राजू शिवहरे, विजय गुप्ता, गणेश महाजन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अमित नवलखे ने बताया कार्यक्रम में सभी ग्राम पंचायतों से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया। इस दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की गुजरात में बन रही प्रतिमा के लिए लोहा एकत्र करने पर चर्चा की गई।