- Hindi News
- पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव टांगरी ने आप की ज्वाइन
पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव टांगरी ने आप की ज्वाइन
सीकेडी में प्लेसमेंट ड्राइव
अमृतसर - सीकेडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलॉजी में रिलायंस कम्यूनिकेशन की तरफ से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीएससी ((आईटी)), बी-कॉम ((प्रोफेशनल)) के अंतिम बैच को इंटरव्यू संबंधी जानकारी दी गई। इसमें शहर के विभिन्न कॉलेजों के लगभग 250 स्टूडेंट्स ने भाग लिया और जानकारी लेने के बाद वे खासे उत्साहित नजर आए। सीकेडी के प्रधान चरनजीत सिंह चड्डा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी प्लेसमेंट ड्राइव स्टूडेंट्स के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होती है। इसके अलावा इंस्टीट्यूट के प्रिं. एचएस संधू ने कहा कि ज्वाइंट कैंपस के जरिए स्टूडेंट्स का प्रतिभा, आत्मविश्वास और ज्ञान का पता चलता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे। इस मौके पर डॉ. धर्मवीर सिंह, इंजि. सर्बजोत सिंह और प्रो. गगनदीप सिंह आदि मौजूद थे।