पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमिश्नर खरबंदा ने कहा, सफाई कर्मियों ने वीरवार से कूड़ा उठाने का दिया भरोसा

कमिश्नर खरबंदा ने कहा, सफाई कर्मियों ने वीरवार से कूड़ा उठाने का दिया भरोसा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को रद्द करवाने तथा अन्य मांगों को लेकर पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के नेतृत्व में जारी राज्य स्तरीय हड़ताल बुधवार को आठवें दिन नाटकीय अंदाज में खत्म हो गई है। दिन भर हड़ताल और निगम कमिश्नर के साथ बैठक के लिए मान-मनौव्वल का सिलसिला चलता रहा, आखिर में देर शाम को जाकर जायज मांगों को लेकर इसे विराम लगा दिया गया। हालांकि मुलाजिम नेताओं का कहना है कि वह लोग अभी इस बाबत कुछ नहीं बताएंगे, जो होगा सुबह बताया जाएगा। 15 जनवरी से जारी इस विरोध में म्यूनिसिपल वर्कर्स यूनियन, नगर निगम सफाई मजदूर यूनियन बिट्टा ग्रुप, कर्मचारी तालमेल दल, सीवर मैन यूनियन, सेनेटरी सुपरवाइजर यूनियन, सीपीआई के नेतृत्व में हड़ताल जारी रही। दूसरी तरफ इनका एक ग्रुप भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में सफाई का काम करता रहा। आज भी बारिश के दौरान हड़ताल जारी रही और निगम वर्कशाप के बाहर सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान मुलाजिम नेताओं ने वीरवार को हाउस की बैठक में खलल डालने का भी ऐलान किया था। इस दौरान कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने हड़तालियों के साथ अपने घर पर बाद दोपहर तीन बजे बैठक बुलाई थी मगर यह लोग नहीं गए।
इसके बाद मान-मनौव्वल का सिलसिला शुरू हुआ और शाम को बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुलाजिम नेता सुरिंदर टोना, दविंदर राजा, विनोद बिट्टा आदि पहुंचे। घंटों चली इस बैठक के बाद हड़ताल को खत्म करने पर सहमति बनी। कमिश्नर ने बताया कि मुलाजिमों की जायज मांगों को मान लिया गया है और वह लोग सुबह से काम पर आएंगे। हालांकि इस संदर्भ में सुरिंदर टोना से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने इस तरह के किसी भी समझौते को सिरे से नकारा और कहा कि इस बाबत वह सुबह बताएंगे।



आश्वासन - निगम कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने यूनियन नेताओं को सभी जायज मांगें मानने का भरोसा दिया है।

अभियान - पार्षद गुरिंदर रिषी और अन्य कांग्रेसियों ने गुरुद्वारा संतोखसर सहित शहर की कई जगहों से कूड़ा उठाया।

यूनियन यह बताने के बाद सहमत हुई कि फिलहाल सॉलिड वेस्ट लागू होता नहीं दिख रहा : अरोड़ा

टेंडर हाई रेट पर आए हैं : मेयर

॥मंगलवार को पैनोरमा में बैठक के दौरान 11 यूनियनों ने अमृतसर में सॉलिड वेस्ट लागू करने पर सहमति जता कूड़ा लिफ्टिंग की बात कही थी। मात्र दो यूनियनें असहमत थी, बुधवार शाम को निगम कमिश्नर निवास पर बैठक में यूनियन नेताओं को बताया गया कि हाई रेट पर टेंडर आने से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लागू होता फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा। इसके बाद यूनियन नेताओं ने हड़ताल तोडऩे पर सहमति दी है। -बख्शी राम अरोड़ा, मेयर

कमिश्नर ने कूड़ा उठवाने का भरोसा दे छुड़ाई जान

नगर निगम कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने रिषी को फोन पर आश्वासन दिया कि वह दिल्ली से अमृतसर इसी समस्या का हल निकालने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल ही शहर की सफाई का काम शुरू हो जाएगा।

रिषी ने दिया 25 जनवरी तक का समय

रिषी ने कहा कि उन्होंने निगम को 25 जनवरी तक का समय दिया है। अगर सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो 26 जनवरी को कमिश्नर और मेयर के कार्यालयों के सामने ही डंप बना देंगे।