- Hindi News
- 3 मंत्री 3 सीपीएस शहर से, फिर भी गंदगी से बुरा हाल : रिषी
3 मंत्री-3 सीपीएस शहर से, फिर भी गंदगी से बुरा हाल : रिषी
अमृतसर - पिछले 7 दिनों से नगर निगम सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल से कूड़े में परिवर्तित हुए शहर की सफाई करने के लिए अपने साथियों सहित पार्षद गुरिंदर रिषी ने बुधवार को भारी बारिश में भी शहर के अलग-अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। उनके द्वारा शहर के कटड़ा जैमल, गुर के महल, गुरुद्वारा टाहली साहिब, लाला वाला मंदिर, हाल बाजार मस्जिद सहित विभिन्न स्थानों से कूड़ा उठाया गया। हालांकि इस दौरान भारी बारिश हो रही थी। इसके बाद रिषी ट्राली में कूड़ा भरकर नगर निगम मेयर और कमिश्नर के कार्यालय के समक्ष इसे फंेकने पहुंचे, जहां पहले से उपस्थित भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने कहा कि अमृतसर शहर धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल होने के कारण विश्व में अपनी पहचान रखता है, लेकिन निगम की लापरवाही के कारण शहर कूड़े से भरा पड़ा है। जिले में 3 कैबिनेट मंत्री और 3 सीपीएस होने के बावजूद शहर का बुरा हाल है। लोगों को अपने हकों के लिए अब घर से निकलना होगा और मंत्रियों, सीपीएस और प्रशासनिक अधिकारियों से जबाव मांगना होगा कि शहर की ऐसी दशा क्यों नहीं सुधर रही?