- Hindi News
- दिशा फाउंडेशन ने टीबी के बचाव संबंधी लगाया जागरुकता कैंप
दिशा फाउंडेशन ने टीबी के बचाव संबंधी लगाया जागरुकता कैंप
भास्कर न्यूज - अमृतसर
दिशा फाउंडेशन की तरफ से अक्षय प्रोजेक्ट के अंतर्गत अन्नगढ़ इलाके में टीबी के बचाव संबंधी जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें संस्था की ओर से दीपिका ने बताया कि संस्था के वर्कर घर-घर जाकर लोगों को टीबी के रोग संबंधी जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि इसमें मरीजों की जरूरत अनुसार फ्री टैस्ट भी किए जाएंगे और निकट में पड़ते डॉट सेंटर के साथ जोड़ा जाएगा ताकि इलाज के दौरान उन्हें कोई परेशानी न आए। इस अवसर पर अक्षय जिला के इंचार्ज राजीव चौधरी और राजन चावला ने आए हुए लोगों को बीमारी फैलने के कारणों और बचने के उपायों के संबंधी भरपूर जानकारी दी।
इस मौके पर इलाके के पार्षद दिलबाग सिंह, मनप्रीत ंिसंह, विक्की चीदा के अलावा इलाके के लोग आदि विशेष रूप से मौजूद थे।