आयुष के तहत तुंग पाई में लगा कैंप
भास्कर न्यूज - अमृतसर
पंजाब सरकार की ओर से आम लोगों को सस्ती सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए और सरकारी अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं के बारे में बताने के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब तुंग पाई में आयुष कैंप लगाया गया। होम्योपैथी डॉ. जुगल किशोर ने बताया कि कैंप का शुभारंभ जिला आयुर्वैदिक आफिसर डॉ. मलकीत सिंह ने अपने कर कमलों से किया। इस दौरान डॉ. आत्मजीत सिंह और डॉ. इंद्रबीर सिंह, डॉ. सुरिंदर सिंह संधू, डॉ. सुरिंदर पाल सिंह, डॉ. अमनप्रीत सिंह, डॉ. सतिंदर कौर, अनु इंद्र कौर रंधावा आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए।