- Hindi News
- शिवा सेना ((स)) संगठन की मजबूती के लिए करेगी भर्ती
शिवा सेना ((स)) संगठन की मजबूती के लिए करेगी भर्ती
भास्कर न्यूज - अमृतसर
शिव सेना ((समाजवादी)) की बैठक का आयोजन जिला प्रभारी कुलदीप भगत, विपन शर्मा, अनिल चोपड़ा, अजय सेठ ने संयुक्त रूप में करवाया। इसमें सेठ ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं, जिसमें सुशील सितारा को जिला सीनियर उप-प्रमुख, अमित शर्मा को शहरी सीनियर उप-प्रमुख, अमन बहल को शहरी सचिव, रविदीप को वार्ड नंबर 49 के प्रधान नियुक्त किया गया। सेना में सदस्यता के लिए आवेदन 25 जनवरी से 3 फरवरी तक किए जा सकते हैं। इस मौके पर संजय कपिला, सुरजीत सिंह टोनी, किशन भारद्वाज, मनिंदर चावला, पवन चावला, विजय कुमार, सुरिंदर चीना, पवन डोगरा, सुदेश, सुरिंदर राठौर, विकास महाजन, सरदूल सिंह और मुकेश आदि मौजूद थे।