- Hindi News
- 35 साल बाद मेडिकल कॉलेज में बैलेट से होंगे स्टूडेंट्स चुनाव
35 साल बाद मेडिकल कॉलेज में बैलेट से होंगे स्टूडेंट्स चुनाव
भास्कर न्यूज - अमृतसर
सरकारी मेडिकल कॉलेज में वीरवार 35 साल बाद स्टूडेंट्स इलेक्शन बैलेट वोटिंग द्वारा होने जा रहे हैं। 35 साल बाद आने वाले इस दिन को लेकर कॉलेज स्टूडेंट्स में काफी उत्साह है। बुधवार छात्र नेताओं ने प्रिं.. मेडिकल कॉलेज डॉ. करनैल सिंह से मिलकर नामांकन दाखिल किया। आखिरी दिन युवाओं में वोटों का जोड़-तोड़ चलता रहा। आतंकवाद के समय पंजाब में स्टूडेंट्स इलेक्शन पर बैन लगा दिया गया था। तब से लेकर अभी तक मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स इलेक्शन नहीं हो पाए, लेकिन स्टूडेंट्स की मांग के बाद और कॉलेज में बन रहे गुटों को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने चुनाव करवाने का मन बनाया। बुधवार प्रेसीडेंट पद के लिए बीपी सिंह एवं नवनीत औलख ने प्रिंसिपल कार्यालय में नामांकन दर्ज करवाए। इसके अलावा वाइस प्रेसीडेंट पद के उम्मीदवार जगजीत सेखों व मनिंदर सिंह लुबाणा ने, जनरल सेक्रेटरी पद पर उम्मीदवारी जताते हुए राहुल सैनी व हेमंत नागर ने अपने नामांकन भरे। इससे पहले हर साल चुनाव तो होते थे, लेकिन उसमें कक्षाओं के क्लास री-प्रीजेंटेटिव सर्वसम्मति के साथ ही अपना प्रधान चुन लेते थे। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. करनैल सिंह ने बताया कि चुनावों के देखरेख का काम फिजियोलॉजी विभाग के मुखी डॉ. राम सरूप को सौंपा गया है।
राज्य में आतंकवाद के समय लगाया गया था बैन