मेडिकल कॉलेज में रक्तदान कैंप
अमृतसर - सरकारी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को खूनदान कैंप का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कैंप में स्टूडेंट्स ने भाग लिया। बीपी सिंह ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान किया जाता है। इस बार स्टूडेंट्स ने 100 यूनिट एकत्रित किए हैं। जिन्हें गुरुनानक देव अस्पताल के ब्लड बैंक में जरूरतमंदों के लिए रखा जाएगा।