पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोमबत्ती से कोठी के कमरे में लगी आग, एलसीडी और अलमारी में रखा सामान जल कर हुआ राख

मोमबत्ती से कोठी के कमरे में लगी आग, एलसीडी और अलमारी में रखा सामान जल कर हुआ राख

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
शहर के पॉश इलाके माल रोड़ के ग्रेस एवेन्यू में कमरे में आग लगने से वहां रखा सामान जलकर राख हो गया। इसमें एक एलसीडी और अलमारी में रखा सामान शामिल है। आग कमरे में जल रही मोमबत्ती के कारण लगी। आग लगने के बाद फायर ब्रिेगड वाले मौके पर पहुंच गए और इस पर काबू पाया। माल रोड के ग्रेस एवेन्यू के 78 ई में रहने वाले रमन कुमार को किसी काम के सिलसिले में बाजार जाना था। घर में लाईट नही थी और इंवरर्टर भी खराब था लिहाजा रोशनी करने के लिए उन्होंने कैंडल जला दी। कैंडल जलती छोड़कर ही वह बाजार चले गए। घर पर उस समय कोई नही था। उनका बेटा हिमांशु टयूशन पढऩे गया था जब वह वापिस आया तो उसने कमरे से धुंआ
उठता देखा। आग देखकर हिमांशु ने शोर मचाया जिससे सुनकर उनके पड़ोसी सुभाष गोयल, जनरल सैक््रेटरी करियाना एंड ड्राईफ्रूट कर्मिशियल एसोसिएशन मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पांच मिनट में मौके पर पहुंच गई और उन्होंने आग पर काबू पा लिया।
सदर बाजार में लगी आग : सदर बाजार स्थित गोदाम में मंगलवार मध्यरात्रि को शार्ट सर्किट से आग लग गई जिससे स्टेशनरी का सामान जल गया। किराये पर गोदाम चला रहे विशाल अरोड़ा ने बताया कि उन्हें मालिक ने रात को फोन पर बतया। इसपर उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। दो गाडिय़ों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।