- Hindi News
- एसीईटी के स्टूडेंट्स ने जाना कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने का पेशेवर तरीका
एसीईटी के स्टूडेंट्स ने जाना कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने का पेशेवर तरीका
भास्कर न्यूज - अमृतसर
अमृतसर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ((एसीईटी)) में आईबीएम कंपनी की तरफ से पर्सनेलिटी डेवलपमेंट विषय पर दो दिवसीय सेमिनार करवाया गया। इसमें कॉलेज के लगभग 750 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। सेमिनार में आईबीएम कंपनी के डिलवरी हैड ((एचआर हेड सैप)) दीपक जिंदल ने इस पर लेक्चर दिया, स्टूडेंट्स को टिप्स बताए और उनकी आशंकाओं को दूर किया। जिंदल ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य स्टूडेंट्स में कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने के पेशेवर तौर-तरीके से वाकिफ कराना था। निश्चित है सेमिनार अटेंड करने वालों को जरूर फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि बहुत से स्टूडेंट्स कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने में इंट्रेस्टेड हैं। उनसे बातचीत में यह आत्मविश्वास भी झलका है। एसीईटी के एमडी एडवोकेट अमित शर्मा ने बताया वे स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास में विश्वास रखते हैं, इसलिए समय-समय पर प्रसिद्ध कंपनियों की ओर से समय-समय पर ऐसे सेमिनार आयोजित करवाए जाते हैं। इस अवसर पर उनके अलावा ग्रुप डायरेक्टर डॉ. ओम कुमार हर्ष और प्रिंसिपल डॉ. वीके बांगा ने जिंदल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित
किया। जिंदल ने भी उनका विशेष आभार जताया।
आईबीएम कंपनी ने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट पर किया सेमिनार