पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्सों के सिलेबस में होगा संशोधन, 9 से 5 बजे तक लगातार पढऩे की नहीं होगी जरूरत

कोर्सों के सिलेबस में होगा संशोधन, 9 से 5 बजे तक लगातार पढऩे की नहीं होगी जरूरत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अमृतसर
विद्यार्थियों पर से पढ़ाई का बोझ कम करने और उनके बौद्धिक विकास के लिए जल्द ही उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। जो गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सेस के सिलेबस में जरूरत के अनुसार संशोधन करेगी। इससे विद्यार्थियों को निरंतर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार पढऩे की जरूरत नहीं होगी। यह जानकारी वीसी प्रो. अजायब सिंह बराड़ ने यूनिवर्सिटी में आयोजित अकादमिक काउंसिल की बैठक में कहे। उन्होंने कहा कि विभिन्न कोर्सेस के सिलेबस की रूप रेखा तैयार करने के समय विद्यार्थियों की सुविधा के अलावा शिक्षा के अंतरराष्ट्रीय स्तर को भी ध्यान में रखा जाता है। यूनिवर्सिटी के सैनेट हल में करवाई गई बैठक में अकादमिक वर्ष 2014-15 के लिए अलग-अलग कोर्सेस के सिलेबस के बारे विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में रजिस्ट्रार डा. इंद्रजीत सिंह ने मीटिंग का एजेंडा पास किया। शैक्षणिक मामलों के डीन प्रो. एमएस हुंदल के अलावा अलग-अलग कालेजों के प्रिंसीपल, विभागों के मुखी, डीन और अन्य सदस्य उपस्थित थे। वीसी बराड़ ने कहा कि यूनिवर्सिटी पंजाबी और धार्मिक अध्ययन के अलावा विज्ञान में उच्च शिक्षा खोज कार्य करने के लिए हर तरह की वित्तीय सहायता और जरुरी साजो सामान मुहैया करेगी। उन्होंने हाऊस को विश्वास दिलाया कि कोई सुझाव जोकि यूनिवर्सिटी के हित का होगा, उसे नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न यूनिवर्सिटीज की ओर से करवाए जा रहे कोर्सेस को लेट्रल एंट्री एंट्रेंस टैस्ट स्कीम के अधीन गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्सेस के बराबर की मान्यता को भी मंजूरी दी गई।



जीएनडीयू की अकादमिक काउंसिल की बैठक में वीसी एएस बराड़ ने जानकारी दी।