- Hindi News
- हाउस की बैठक के बाद अकाली कर सकते हैं प्रदर्शन
हाउस की बैठक के बाद अकाली कर सकते हैं प्रदर्शन
दीपक भंडारी - अमृतसर
नगर निगम हाउस की आज होने जा रही बैठक के बाद अकाली पार्षद सेहत अधिकारी डा. योगेश अरोड़ा और सुपरिंटेंडेंट विशाल वधावन के तबादले को लेकर बखेड़ा कर सकते हैं। 23 जनवरी को होने वाली बैठक में तो अकाली पार्षद कोई खलल नहीं डालेंगे, क्योंकि बुधवार को पास होने वाले प्रोजेक्ट उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा अमृतसर शहर के विकास को बेहतरीन बनाए जाने के सपने को साकार करने संबंधी हैं। हालांकि बैठक के तुरंत बाद निगम कमिश्नर डीपीएस खरबंदा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सकते हैं। 22 जनवरी को ऐसा पहली बार हुआ है कि मेयर ने 23 जनवरी को होने वाली बैठक से पहले केवल भाजपा पार्षदों की ही बैठक बुलाई। वहीं अकाली पार्षदों ने वीरवार को अपनाई जाने वाली रणनीति के तहत बुधवार को शिअद के कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। इसमें हुई बातों को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। बैठक में पार्षदों को जो रवैया अपनाना है, इसके बारे में उन्हें 23 जनवरी की बैठक शुरू होने से पहले सीनियर डिप्टी मेयर के कार्यालय में आने के लिए कहा गया है। रणनीति को लेकर सुबह ही पार्षदों को निर्देश दिए जाने हैं। अवतार सिंह ने कहा कि सुबह होने वाली बैठक में सुखबीर बादल के प्रोजेक्टों पर मुहर लगाई जानी है। इसमें शिअद पूरा सहयोग देगा। मेयर ने कहा कि केवल 4 प्रोजेक्टों को ही पास किया जाना है। दूसरे विकास के काम कोई अधिक न थे। इसलिए उन्होंने अवतार सिंह को अपने स्तर पर बैठक करने को कहा था। बाकी डॉ. योगेश और वधावन को लेकर उनसे उनकी कोई बात नहीं हुई।
योगेश-वधावन का तबादला करवाने का विवाद
बीआरटीएस न्यूरम से मंजूर
केंद्र सरकार ने शहर में बस रेपिड ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट को न्यूरम के तहत मंजूरी दे दी है। 500 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में 250 करोड़ रुपए केंद्र और बाकी का पैसा राज्य सरकार ने अदा करना है। उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बीते दिनों हुई प्रैस कांफ्रेंस के दौरान इस बात का दावा कर चुके हैं कि सरकार के पास अपने हिस्से की राशि जमा है। मेयर बख्शी राम अरोड़ा ने बताया कि केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट पर शीघ्र ही काम शुरू कर दिया जाएगा।